शक्तिनगर /सोनभद्र ,पुलिस द्वारा 02 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार-*पुलिस अधीक्षक, सोनभद्र द्वारा जनपद में नशीले पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी, सोनभद्र महोदय के कुशल निर्देशन में तथा थानाध्यक्ष शक्तिनगर श्री कमल नयन दूबे के नेतृत्व में दिनांक 26.12.2025 को थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई।
उक्त क्रम में शक्तिनगर पुलिस क्षेत्र में भ्रमणशील रहते हुए देखभाल क्षेत्र, लंबित विवेचनाओं की समीक्षा, वांछित अभियुक्तों की तलाश एवं अपराध नियंत्रण में लगे हुए थे। इसी दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर एम0जी0आर0 बस्ती रेलवे लाइन के पास समय करीब 08:50 बजे एक व्यक्ति को 01 अदद प्लास्टिक के झोले में रखे 02 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अमित कुमार उर्फ लड्डू पुत्र लक्ष्मण पासवान, निवासी निमियाडाड बस्ती, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र (स्थायी पता – ग्राम फजलगंज, सासाराम, थाना नगर सासाराम, जिला रोहतास, बिहार), उम्र करीब 21 वर्ष के रूप में हुई है।
बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना शक्तिनगर पर मु0अ0सं0–218/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष चालान किया गया।
*पूछताछ का संक्षिप्त विवरण-*
पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा अपने कृत्य को स्वीकार करते हुए बताया गया कि आर्थिक तंगी एवं गलत संगत में पड़ने के कारण वह गांजा बेचकर अपने व अपने परिवार का खर्च चलाता था। आज भी वह गांजा बेचने के उद्देश्य से जा रहा था कि पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया, किंतु पुलिस टीम द्वारा उसे पकड़ लिया गया।
*बरामदगी का विवरण-*
अभियुक्त के कब्जे से 02 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया।
*अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-*
मु0अ0सं0–62/2023 धारा 60 आबकारी अधिनियम, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र।
मु0अ0सं0–218/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
श्री कमल नयन दूबे, थानाध्यक्ष, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र
उ0नि0 श्री रंजीत कुमार, थाना शक्तिनगर
हे0का0 श्री दिनेश भारती, थाना शक्तिनगर
का0 पंकज कुमार–II, थाना शक्तिनगर
*जनपद सोनभद्र पुलिस नशीले पदार्थों के विरुद्ध अभियान को निरंतर एवं सख्ती से जारी रखे हुए है। आमजन से अपील है कि नशे से दूर रहें एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।*

