भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन

---Advertisement---

 

सोनभद्र संवाददाता(जयदीप गुप्ता)।
कोन।भारत रत्न, प्रखर राष्ट्रनायक एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म शताब्दी वर्ष के पावन अवसर पर गुरुवार को कोन मंडल में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने अटल जी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा उनके राष्ट्रहित में किए गए अविस्मरणीय योगदान को स्मरण किया।
कार्यक्रम के उपरांत SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) गहन मतदाता पुनर्निरीक्षण को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक के मुख्य अतिथि जिला प्रभारी अनिल सिंह रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण लोकतंत्र की मजबूती की आधारशिला है। प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज हो और अपात्र नामों का विलोपन सुनिश्चित किया जाए, इसके लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा।
जिला प्रभारी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी का जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पण का प्रतीक रहा है। उनके विचार आज भी देश के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए मार्गदर्शक हैं। उन्होंने SIR अभियान को सफल बनाने हेतु बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने, घर-घर संपर्क करने तथा मतदाताओं को जागरूक करने पर विशेष बल दिया।
इस मौके पर कोन मंडल अध्यक्ष रामलाल चेरो ने संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी देते हुए आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की। कार्यक्रम में वाचस्पति त्रिपाठी, सुशील चतुर्वेदी, संतोष पासवान, दिलीप कुमार सहित मंडल के पदाधिकारी, एवं भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अंत में सभी ने अटल जी के आदर्शों पर चलने और संगठनात्मक दायित्वों का निष्ठा से निर्वहन करने का संकल्प लिया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment