कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, एक की मौत, एक गंभीर घायल

---Advertisement---

 

सत्यपाल सिंह,,,,म्योरपुर/सोनभद्र।
म्योरपुर थाना क्षेत्र के देवरी गांव में बीजपुर-मुर्धवा मार्ग पर मंगलवार शाम करीब साढ़े छह बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक कार की चपेट में आ गए। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान सौरभ (25) पुत्र सुरेंद्र के रूप में हुई है। वहीं घायल युवक दिनेश पनिका (22) पुत्र सुक्खन, निवासी ग्राम देवरी बताया जा रहा है। दोनों युवक बाइक से कहीं जा रहे थे, तभी रेणुकूट की तरफ आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि सौरभ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल सीएचसी म्योरपुर पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। वहीं घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई।
सूचना मिलने पर सीओ दुद्धी राजेश राय और म्योरपुर थाना प्रभारी राम दरस राम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर मृतक के शव और घायल युवक को सीएचसी भेजवाया।वहीं कार चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं हादसे के बाद उक्त मार्ग पर आक्रोशित लोगों ने जाम लगाने की कोशिश की मगर पुलिस के समझाने के बाद थोड़ी देर के लिए लगा जाम हट गया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment