संत जोसेफ स्कूल में धूमधाम से मनाया गया प्रभु येशु का जन्मोत्सव

---Advertisement---

 

शक्तिनगर/सोनभद्र  एनटीपीसी शक्तिनगर के आवासीय परिसर में स्थित संत जोसेफ स्कूल में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस का पर्व। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई इसके पश्चात कक्षा 7 एवं 8 के बच्चों कृपांश, अथर्व, अभिमेल, आराध्या, आयुष, आयुषी,
अमायरा, काव्या, गरिमा, कृतिका एवं टीम ने प्रभु येशु के जन्मोत्सव पर विभिन्न गीतों एवं झिंगल बेल के माध्यम से उल्लास का संचार करने के साथ ही क्रिसमस एवं नववर्ष की शुभकामनाएं दी गईं। विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर डॉ0 विंसेंट परेरा ने राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता में तृतीय स्थान हासिल करने वाले अनुराग सिंह की 10000 रुपए की पुरस्कार राशि प्रदान कर सम्मानित किया जिसे 11000 की पुरस्कार राशि समग्र शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा पुरस्कार स्वरूप प्राप्त हुई थी।प्रधानाचार्य ने सभी को क्रिसमस पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए अपने सारगर्भित उद्बोधन में कहा कि प्रभु येशु का जन्म मानव कल्याण के लिए तथा ऐसे लोगों की सहायता के लिए हुआ जो पतित थे, निर्बल थे और भटके हुए थे। क्रिसमस पर्व विश्वबन्धुत्व, प्रेम, सौहार्द, शांति, दया, करुणा तथा मानवता का संदेश प्रसारित करता है।
येशु आया …. जागो जागो… नृत्य की मोहक प्रस्तुति से बच्चों ने सभागार को मंत्रमुग्ध कर दिया।माइम की रोचक नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से आपसी प्रेम एवं भाईचारे का संदेश प्रसारित किया। नृत्य की अगली प्रस्तुति येशु आने वाला है…… के द्वारा वातावरण भक्तिरस की धारा प्रवाहित कर दी।
एंजलीना, एंजेला, प्रतिज्ञा, प्रत्याशा एवं क्रिशलिन की टीम ने प्रभु येशु की महिमा का वर्णन आकर्षक समूह लोकनृत्य के माध्यम से खुशहाली का संदेश दिया।
आपको विदित हो कि पूर्व में एनटीपीसी शक्तिनगर द्वारा विद्यालय परिवार के सदस्यगण हेतु क्रिसमस पर्व का आयोजन मनोरंजन केंद्र में किया गया था जहां पर भी प्रधानाचार्य फादर डॉ0 विंसेंट परेरा सहित शिक्षकगण एवं कार्यक्रम में नृत्य, नाटिका, गायन, वादन प्रस्तुत करने वाले छात्र भी उपस्थित रहे और सभागार को विभिन्न प्रस्तुतियों के द्वारा मंत्रमुग्ध किया।
कार्यक्रम का संचालन स्वरा मालेकर तथा लावण्या सोनी ने किया। मंच सज्जा शिक्षिका आराधना यादव के नेतृत्व में तो शिक्षक टाइटस क्रस्ता के कुशल निर्देशन में संपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सभी शिक्षकगण, विद्यार्थी एवं विद्यालय परिवार के सदस्यगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment