अपहृत नाबालिग बालिका को 24 घंटे के भीतर सकुशल किया गया दस्तयाब, परिजनों के चेहरों पर लौटी मुस्कान*

---Advertisement---

 सिंगरौली म.प्र.।* सरई पुलिस द्वारा “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत अपहृत नाबालिग बालिका को 24 घंटे के भीतर सकुशल किया गया दस्तयाब, परिजनों के चेहरों पर लौटी मुस्कान**पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा संचालित “ऑपरेशन मुस्कान” के अंतर्गत अधिक से अधिक गुमशुदा नाबालिगों की शीघ्र दस्तयाबी हेतु प्राप्त निर्देशों के पालन में, पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्री मनीष खत्री (भा.पु.से.), माननीय अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्री सर्वप्रिय सिन्हा (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं एसडीओपी देवसर श्रीमती गायत्री तिवारी के कुशल मार्गदर्शन में थाना सरई पुलिस द्वारा एक सराहनीय कार्यवाही करते हुए अपहृत नाबालिग बालिका को मात्र 24 घंटे के भीतर सकुशल दस्तयाब किया गया।*

थाना प्रभारी सरई निरीक्षक जितेन्द्र सिंह भदौरिया के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा सतत प्रयास करते हुए अपहृत नाबालिग बालिका (परिवर्तित नाम – सुमित्रा यादव, उम्र 16 वर्ष 06 माह) को सकुशल दस्तयाब कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया, जिससे परिजनों के चेहरों पर पुनः मुस्कान लौट आई।

*घटना का संक्षिप्त विवरण* – दिनांक 20/12/2025 को फरियादी थाना सरई, जिला सिंगरौली द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनकी पुत्री (परिवर्तित नाम) सुमित्रा यादव, उम्र 16 वर्ष 06 माह, दिनांक 20.12.2025 को सुबह लगभग 09:30 बजे सरई कॉलेज में अध्ययन हेतु घर से निकली थी, किंतु शाम लगभग 04:00 बजे तक वापस नहीं लौटी। परिजनों द्वारा आसपास, रिश्तेदारी एवं संभावित स्थानों पर तलाश करने के बाद भी कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना सरई में अपराध क्रमांक 880/25, धारा 137(2) बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर सूचना के आधार पर गहन तलाश की गई, जिससे यह जानकारी प्राप्त हुई कि नाबालिग बालिका बस के माध्यम से बैढ़न की ओर गई है। अथक प्रयासों के फलस्वरूप पुलिस टीम द्वारा अपहृत नाबालिग बालिका को 24 घंटे के भीतर बस स्टैंड बैढ़न से सकुशल दस्तयाब किया गया।

*सराहनीय भूमिका – इस सफल कार्यवाही में निरीक्षक जितेन्द्र सिंह भदौरिया, उप निरीक्षक सूरज सिंह, सहायक उप निरीक्षक गुलराज सिंह, सहायक उप निरीक्षक संतोषी सिंह, प्रधान आरक्षक विजय तिवारी, प्रधान आरक्षक हरी भजन सिंह, आरक्षक अशोक यादव, आरक्षक रिंकू धाकड़, आरक्षक तेजभान सिंह की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।*

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment