9.200 किलोग्राम नाजायज गांजा बरामद, 2 अभियुक्त को रायपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार*

---Advertisement---

 रायपुर /सोनभद्र  9.200 किलोग्राम नाजायज गांजा बरामद, 2 अभियुक्त को रायपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार*पुलिस अधीक्षक, सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना रायपुर पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।
आज दिनांक 21.12.2025 को थाना रायपुर पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग/गश्त के दौरान बैनी बाजार में मौजूद थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि चौखड़ा से लगभग 100 मीटर आगे नौगढ़–चंदौली मार्ग पर झाड़ियों के पास दो व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में दो बैग लेकर खड़े हैं, जिनके पास मादक पदार्थ होने की संभावना है।
सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर समय करीब 11:35 बजे दोनों संदिग्ध व्यक्तियों को झोला/बैग सहित पकड़ लिया गया। पूछताछ पर उन्होंने अपना नाम 01-यशवंत राव पुत्र बिहारी, उम्र लगभग 41 वर्ष, निवासी ग्राम तियरा, थाना शहाबगंज, जनपद चंदौली 02- इंद्रजीत यादव उर्फ चंदन यादव पुत्र दशरथ यादव, उम्र लगभग 19 वर्ष, निवासी ग्राम तियरा, थाना शहाबगंज, जनपद चंदौली बताया तथा स्वीकार किया कि उनके पास मौजूद बैग में मादक पदार्थ गांजा है, जिसे वे उड़ीसा से चंदौली ले जा रहे थे। तलाशी में दोनों अभियुक्तों के बैग से भूरे टेप से लिपटे कुल 09 बंडल में कुल 09.200 किलोग्राम नाजायज गांजा बरामद हुआ। उक्त बरामदगी के आधार पर थाना रायपुर पर मु0अ0सं0-169/2025 धारा 8/20/29 NDPS एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

*पूछताछ का विवरण-* पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने बताया कि वे पैसे के लालच में आनंद कुमार बनिया व मनोज कुमार बनिया, निवासी अम्बेडकर नगर सहाबगंज, थाना शहाबगंज, जनपद चंदौली के कहने पर उड़ीसा से गांजा लाकर सप्लाई कर रहे थे। उक्त लोग पुलिस से लूक छीपकर अपने सहयोगियों के माध्यम से गांजा की तस्करी कराते हैं।

*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-*
01-यशवंत राव पुत्र बिहारी, उम्र लगभग 41 वर्ष, निवासी ग्राम तियरा, थाना शहाबगंज, जनपद चंदौली।
02- इंद्रजीत यादव उर्फ चंदन यादव पुत्र दशरथ यादव, उम्र लगभग 19 वर्ष, निवासी ग्राम तियरा, थाना शहाबगंज, जनपद चंदौली।

*बरामदगी का विवरण*
नाजायज गांजा – 09.200 किलोग्राम

*गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम*
01- उ0नि0 उदयभान राव थाना रायपुर जनपद सोनभद्र।
02- हे0का0 अजय कुमार पाण्डेय थाना रायपुर जनपद सोनभद्र।
03- हे0का0 धर्मेन्द्र कुमार, थाना रायपुर जनपद सोनभद्र।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment