सेराजुल हुदा
दुद्धी /सोनभद्र। स्थानीय कस्बा दुद्धी मे शनिवार को आरएसएस के तत्वावधान मे हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन हुआ। बड़ी संख्या में हिंदू समाजजन शामिल हुए। वक्ताओं ने सनातन धर्म की एकता, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण मे हिंदू समाज की भूमिका पर विचार व्यक्त किए। आपको बता दे की सुबह 10 बजे नगर मे बाइक प्रभात फेरी निकाली गई, जो नगर भ्रमण कर सीधे विशाल सम्मेलन मे तब्दील हो गई।सभा का शुभारम्भ मां भारती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया ।तत्पश्चात महावीर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर और सरस्वती शिक्षा निकेतन की छात्राओं ने लव-कुश संवाद, वंदना गीत तथा धन्यवाद ज्ञापन की शानदार प्रस्तुतियां दी। इस मौके पर
कार्यक्रम मे जिला प्रचारक योगेश कुमार, नगर प्रचारक वशिष्ठजी ,भाजपा नेता श्रवण गोड, नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन,रविंद्र जायसवाल ,योगेश कुमार ,वीर अभिमन्यु सिंह,नंदलाल अग्रहरि ,अरुणोदय जौहरी, अमरनाथ जायसवाल ,प्रेमचंद यादव कुलभूषण पांडे विष्णुकांत तिवारी ,डॉ विनय बालेश्वर चौरसिया ,विश्वकर्मा सहित काफी संख्या में हिन्दू समाजजन उपस्थित रहे । कार्यक्रम के अंत में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि निरंजन जायसवाल ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

