सेराजुल हुदा
दुद्धी/ सोनभद्र। शनिवार को स्थानीय तहसील सभागार मे उप जिलाधिकारी दुद्धी निखिल यादव की अध्यक्षता समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमे विभिन्न समस्याओं से जुड़े कुल 23 जन शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमे से 2 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष बचे हुए मामलों को एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह के अंदर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने का निर्देश दिया ।
उन्होने कहा कि जन समस्याओं का निस्तारण गंभीरता से करना होगा। यदि कोई लापरवाही बरती गई, तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान पुलिस क्षेत्राधिकार दुद्धी राजेश कुमार राय, बीडीओ विशाल कुमार चौरसिया सहित अन्य विभागों के अधिकारी गण मौजूद रहें।

