दीपू तिवारी/ पिपरी,,सोनभद्र,,,पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में थाना पिपरी पुलिस द्वारा अपहृता की सकुशल बरामदगी*पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण एवं अपहृत व्यक्तियों की शीघ्र बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना पिपरी पुलिस को उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई है।
अवगत कराना है कि वादी मुकदमा श्री सूरज पुत्र रामलाल, निवासी हनुमान मंदिर, वार्ड नं-10, तुर्रा, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र के प्रार्थना-पत्र के आधार पर दिनांक 11.11.2025 को थाना पिपरी पर मु0अ0सं0-223/2025, धारा 137(2), 87 बीएनएस पंजीकृत किया गया था।
उक्त अभियोग से संबंधित अपहृता उम्र लगभग 17 वर्ष, की बरामदगी हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा निरंतर प्रयास, तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर दिनांक 18.12.2025 को थाना सेक्टर-39, नोएडा, जनपद गौतम बुद्धनगर से अपहृता को सकुशल बरामद किया गया।बरामद अपहृता के संबंध में नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
*बरामदगी करने वाली पुलिस टीम—*
01- प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र।
02-उ0नि0 दिलीप कुमार सिंह, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र।
03- हे0का0 संजय वर्मा, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र।
04- हे0का0 महेश कुमार सरोज, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र।
05- म0आ0 नेहा गिरी, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र।

