भारतीय पत्रकार एसोसिएशन ने अरविंद दुबे को बनाया सोनभद्र का जिलाध्यक्ष

---Advertisement---

 

पिपरी सोनभद्र के दीपू तिवारी खास रिपोर्ट

(रेणुकूट सोनभद्र)आज पत्रकारों के संगठन भारतीय पत्रकार एसोसिएशन द्वारा अरविंद दुबे को जनपद सोनभद्र का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
इस अवसर पर नगर में स्थित संगठन के कार्यालय पर एक सादे लेकिन गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया,
जहां संगठन के पदाधिकारियों एवं पत्रकार साथियों ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को माला पहनाकर उनका स्वागत किया तथा उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा।

कार्यक्रम के दौरान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रामाश्रय राय ने अरविंद दुबे की नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन को एक नई दिशा और मजबूती मिलेगी।

उन्होंने विश्वास जताया कि अरविंद दुबे जिले में संगठन को सशक्त बनाने के साथ-साथ पत्रकारों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाएंगे और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करेंगे।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अरविंद दुबे ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है,

उसका वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि जिले के सभी पत्रकारों को साथ लेकर संगठन को आगे बढ़ाने, पत्रकार हितों की रक्षा करने तथा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने का प्रयास किया जाएगा।

इस अवसर पर अखिलेश मिश्रा, नईम गाजीपुरी, लल्लन गुप्ता, अमिताभ मिश्रा, सर्वेश सिंह, चंद्रशेखर पांडे, अजय जौहरी, सुशील तिवारी, राधेश्याम पांडे, दीपू तिवारी, शाहेनूर हसन सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे। सभी ने अरविंद दुबे को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और संगठन को मजबूत बनाने में सहयोग देने का आश्वासन दिया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment