हैंडपम्प खराब होने से ग्रामीण परेशान,पेयजल संकट गहराया

---Advertisement---

 

सोनभद्र संवाददाता(जयदीप गुप्ता)।
कोन। विकास खंड कोन अंतर्गत ग्राम पंचायत कचनरवा के वार्ड संख्या 12 में लगा सरकारी हैंडपंप बीते कई महीनों से खराब पड़ा है, लेकिन संबंधित विभाग की उदासीनता के चलते अब तक उसकी मरम्मत नहीं कराई गई है। हैंडपंप खराब होने से वार्ड के दर्जनों परिवारों को पेयजल के लिए भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि हैंडपंप ही इस वार्ड में स्वच्छ पेयजल का एकमात्र प्रमुख साधन है। इसके खराब हो जाने के बाद लोगों को दूर-दराज के निजी हैंडपंपों, कुओं अथवा तालाब के पानी पर निर्भर होना पड़ रहा है। इससे न केवल समय और श्रम की बर्बादी हो रही है, बल्कि महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है।
ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या की जानकारी कई बार ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों एवं संबंधित विभाग को दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

स्थानीय निवासियों ने जिला प्रशासन और पेयजल विभाग से मांग की है कि खराब पड़े हैंडपंप की शीघ्र मरम्मत कराई जाए, ताकि लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके और लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान हो।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment