बाइक से गिरकर तीन युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर

---Advertisement---

 

सोनभद्र संवाददाता(जयदीप गुप्ता)।
कोन। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत खरौंधी में शनिवार की दोपहर कोन–खरौंधी मार्ग पर बाइक से गिरकर तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में घायलों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी स्थिति को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल लोढ़ी के लिए रेफर कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार घघिया निवासी पप्पू गुप्ता पुत्र शिवकुमार गुप्ता और कोन निवासी अभिषेक गुप्ता पुत्र अरविंद गुप्ता तथा दीनानाथ भारती पुत्र राजाराम भारती किसी कार्य से एक ही बाइक से जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक खरौंधी के समीप पहुंची, तभी अचानक असंतुलित होकर सड़क पर गिर गई। गिरने के कारण तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घटना की सूचना तत्काल परिजनों और एंबुलेंस सेवा को दी।
सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोन लाया गया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन सिर में गंभीर चोट होने के कारण स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल लोढ़ी रेफर कर दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि कोन–खरौंधी मार्ग पर कई स्थानों पर सड़क की स्थिति ठीक नहीं है, जिससे आए दिन दोपहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment