समाजसेवी ने मृत गाय का किया अंतिम संस्कारः सोनभद्र में सड़क किनारे मिली गाय का हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार

---Advertisement---

 

उमेश सागर |शक्तिनगर, सोनभद्र।सोनभद्र के शक्तिनगर में एक सड़क दुर्घटना में मृत गाय का समाजसेवी दीपक कुमार उर्फ लोकई ने हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार किया। यह घटना शक्तिनगर-वाराणसी मुख्य मार्ग पर खड़िया बाजार के पास हुई।

जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह लगभग 9 बजे शक्तिनगर-वाराणसी मुख्य मार्ग पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर से गाय की मौत हो गई थी। गाय का शव सड़क किनारे पड़ा था।

ग्रामीणों द्वारा सूचना मिलने पर समाजसेवी दीपक कुमार उर्फ लोकई, जो भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा के सदस्य भी हैं, ने तत्काल संज्ञान लिया। उन्होंने तुरंत एक जेसीबी मंगवाई।

इसके बाद, लोकई ने हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार मृत गाय का सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार कराया। उनके इस कार्य की सराहना की जा रही है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment