दुद्धी पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार।।

---Advertisement---

सेराजुल हुदा

दुद्धी/ सोनभद्र । पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकार दुद्धी राजेश कुमार राय के नेतृत्व मे स्थानीय कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के वांक्षित आरोपी लुधियाना निवासी बलजिंदर सिंह उर्फ हनी को कड़ी मुसक्कत के बाद रेलवे स्टेशन रोड दुद्धी से गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल किया। मालूम रहे कि 5 दिसंबर को रजखड़ घाटी हाथीनाला दुद्धी मार्ग पर प्रथम मोड़ के पास ट्रक संख्या यूपी 63टी 6441 जो 65 लाख रुपए कीमत की अंग्रेजी शराब से भरी हुई थी,सड़क दुर्घटना मे अनियंत्रित होकर पलट गई थी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक से 326 पेटियों और 169 प्लास्टिक बोरियों में कुल 15,669 बोतलें (5,960.265 लीटर) मैकडॉवेल नंबर-1 व रॉयल चैलेंज व्हिस्की ब्रांड की अवैध शराब बरामद की। इस बरामदगी के आधार पर थाना दुद्धी में मुकदमा संख्या 308/2025 धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2) BNS व 60/63/72 आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज किया गया।
प्रभारी निरीक्षक स्वतंत्र कुमार सिंह की टीम ने विवेचना की। इसमें ट्रक चालक योगेंद्र सिंह पुत्र परमजीत सिंह लुधियाना, ट्रक मालिक अजीत सिंह पुत्र अमरजीत सिंह लुधियाना, श्रीराम एंटरप्राइजेज दिल्ली, ट्रांसपोर्टर कृष्णा ऑल इंडिया ट्रांसपोर्ट दिल्ली और मुख्य तस्कर बलजिंदर सिंह उर्फ हनी पुत्र मलकीत सिंह जगरावो लुधियाना के नाम सामने आए।
आज बृहस्पतिवार सुबह करीब 8:40 बजे मंजू जायसवाल पत्ता गोदाम रेलवे स्टेशन रोड के पास से बलजिंदर सिंह को गिरफ्तार किया गया।साथ ही उसके पास से मारुति ब्रेजा कार ,कीपैड फोन ,रेडमी फोन ,आईफोन 13 प्रो और 4,100 रुपये नगद बरामद हुए।
गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक स्वतंत्र कुमार सिंह, चौकी प्रभारी हरिकेश राम आजाद, हेड कांस्टेबल सर्वेश सिंह, महताब अहमद, भागीचंद्र प्रसाद व मो. खालिद खान शामिल रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment