राष्ट्रीय नव निर्माण सेना ट्रस्ट द्वारा ककोरी कांड के अमर शहीदों का 19 दिसम्बर को मनाया जाएगा शहादत दिवस

---Advertisement---

 

ओबरा स्थित चिल्ड्रन पार्क में होगा भव्य ऐतिहासिक कार्यक्रम

सोनभद्र संवाददाता(जयदीप गुप्ता)।
ओबरा। रोज़ी-रोटी की तलाश में जब लोग अपना घर छोड़ने को मजबूर हो जाते हैं, तब हुनर ही ऐसा माध्यम बनता है जो जीवन भर का सहारा देता है। इसी भाव को आत्मसात करते हुए राष्ट्रीय नवनिर्माण सेना ट्रस्ट द्वारा काकोरी कांड के अमर शहीदों के शहादत दिवस पर शुक्रवार 19 दिसंबर 2025 को ओबरा स्थित चिल्ड्रन पार्क में एक ऐतिहासिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में उत्तर प्रदेश का अब तक का सबसे बड़ा आयोजन बताया जा रहा है।

कार्यक्रम में काकोरी कांड के चार अमर शहीद—पंडित राम प्रसाद ‘बिस्मिल’, अशफाक उल्ला खान, ठाकुर रोशन सिंह एवं राजेंद्र नाथ लाहिड़ी—को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। इसके साथ ही महिला सशक्तिकरण को केंद्र में रखते हुए आत्मनिर्भर नारी, आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने का संदेश दिया जाएगा।

राष्ट्रीय नवनिर्माण सेना ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आनंद पटेल दयालु के नेतृत्व में बीते उन्नीस वर्षों के अथक प्रयासों से अब तक 4300 महिलाओं को विभिन्न हुनर सिखाकर आत्मनिर्भर बनाया जा चुका है। ट्रस्ट का मानना है कि किसी जरूरतमंद को एक दिन की रोटी देने से बेहतर है उसे ऐसा हुनर देना, जिससे वह जीवन भर अपना और अपने परिवार का पेट भर सके।

इस वर्ष कार्यक्रम के विशेष अवसर पर जरूरतमंद महिलाओं को आगे बढ़ने का अवसर देते हुए 20 सिलाई मशीनें एवं 200 कैंचियों का वितरण किया जाएगा, ताकि वे स्वरोजगार के माध्यम से सम्मानजनक जीवन जी सकें। कार्यक्रम का आयोजन सुबह 10 बजे से चिल्ड्रन पार्क ओबरा में किया जाएगा।

कार्यक्रम के मुख्य आयोजक प्रदेश अध्यक्ष जनाब महताब आलम ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करें और महिला सशक्तिकरण के इस पावन अभियान को सफल बनाएं। कार्यक्रम के माध्यम से क्रांतिकारियों के सपनों को साकार करने, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संकल्प दोहराया जाएगा।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment