सिंगरौली*मप्र *यातायात पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले 7 ट्रक वाहन चालकों पर की गई कार्यवाही वाहन को जप्त कर भेजा गया न्यायालय*पुलिस अधीक्षक जिला सिंगरौली श्री मनीष खत्री (भापुसे) के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिन्हा एवं नगर पुलिस अधीक्षक पीएस परस्ते के मार्गदर्शन में थाना यातायात पुलिस टीम द्वारा दिनांक 17-18 .12. 2025 की मध्यरात्रि को औचक चेकिंग लगाया जाकर शराब पीकर वाहन चलाने वालों की चेकिंग की गई*
सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात नियमों के प्रति आम जनता को जागरूक करने के उद्देश्य चलाए जा रहे अभियान के तहत दिनांक 17-18.12. 2025 को मध्य रात्रि में अलग-अलग टीम लगाया जाकर शहर के निगाही मोड, अमलोरी तिराहा,एवं पुराना ट्रैफिक तिराहा पर शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों की चेकिंग की गई चेकिंग के दौरान लगभग 37 वाहनों को चेक किया गया एवं समझाइश दी गई थी शराब या अन्य कोई मादक पदार्थ का सेवन कर वाहन चलाने से मानसिक संतुलन बिगड़ जाता है एवं वाहन पर समुचित नियंत्रण नहीं हो पाता जिस कारण से दुर्घटनाएं घटित हो जाती है
*07 ट्रक वाहन का चालक शराब पीकर वाहन चलाते पाए जाने पर वाहनों को जप्त कर निराकरण हेतु माननीय न्यायालय पेश किया जाएगा*
*यातायात पुलिस की लगातार कार्यवाही से सड़क दुर्घटनाओं में आई कमी*
शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध यातायात पुलिस द्वारा वर्ष 2025 में अभियान चलाकर कार्यवाही की गई जिससे विगत वर्ष की तुलना में सड़क दुर्घटनाओं में कमी हुई है
*सभी चालको का लाइसेंस निलंबन कराया जाएगा*
माननीय न्यायालय के आदेशानुसार 6 महीने के लिए वाहन ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन कराए जाने हेतु प्रस्ताव संबंधित जिला परिवहन कार्यालय में भेजा जाएगा
*यातायात पुलिस अपील करती है कि शराब पीकर वाहन न चलाएं एवं यातायात नियमों का पालन करें*
सराहनीय योगदान:- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी यातायात, सउनि सवालिया रावत, सुरेश शुक्ला,आरक्षक प्रवेश, आरक्षक रवी अन्य यातायात पुलिस स्टाफ का योगदान रहा

