*छात्राओं को साइकिल तथा सफाईकर्मियों को किया निःशुल्क कंबल वितरण*
सिंगरौली स्थित भारत सरकार की मिनीरत्न कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) द्वारा परिधीय समुदाय के समग्र विकास हेतु निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत अनेक कार्य किए जाते रहे हैं। इसी कड़ी में गत सोमवार को एनसीएल की अमलोरी परियोजना ने सीएसआर के तहत चिन्हित छात्राओं को साइकिल का वितरण किया।
इस दौरान कुल 50 छात्राएँ लाभान्वित हुईं। एनसीएल अमलोरी की इस पहल से दूरस्थ क्षेत्रों से विद्यालय आने वाली छात्राओं को दूरी, समय एवं सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलेगी। साइकिल उपलब्ध होने से छात्राओं के आवागमन में सुविधा के साथ-साथ बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन मिलेगा।
इसके अतिरिक्त, शीत ऋतु को ध्यान में रखते हुए अमलोरी परियोजना द्वारा 50 सफाई कर्मियों को ठंड से संरक्षण प्रदान करने हेतु निःशुल्क कंबलों का भी वितरण किया गया।
इस अवसर पर माननीय विधायक, सिंगरौली, श्री राम निवास शाह बतौर मुख्य अतिथि एवं सह-अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक श्री हरिश्चंद सिंह एवं कार्यालय-जिला शिक्षा अधिकारी, सिंगरौली, क्षेत्रीय महाप्रबन्धक (अमलोरी), श्री आलोक कुमार, परियोजना से जेसीसी सदस्य एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

