अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज स्थापित मिशन शक्ति केन्द्र का निरीक्षण-*

---Advertisement---

सोनभद्र ,अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज स्थापित मिशन शक्ति केन्द्र का निरीक्षण-*आज दिनांक 15.12.2025 को श्री पीयूष मोर्डिया, अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन, वाराणसी द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज पर स्थापित मिशन शक्ति केन्द्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा मिशन शक्ति केन्द्र में कार्यरत महिला पुलिस टीम से प्रतिदिन की जाने वाली कार्यवाही, महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, जागरूकता कार्यक्रमों तथा प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की स्थिति के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई।

इसके अतिरिक्त अपर पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा मिशन शक्ति टीम में कार्यरत महिला आरक्षियों के रहने हेतु उपलब्ध आवास, भोजन, विश्राम एवं अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं के संबंध में भी जानकारी ली गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए प्रभावी एवं संवेदनशील कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

*निरीक्षण के समय पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी सदर तथा थाना प्रभारी रॉबर्ट्सगंज उपस्थित रहे।*

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment