सिंगरौली मप्र0 ट्रेक्टर पलटने से चालक की दब कर मौत। 14 दिसंबर 2025 बरगवां थाना अंतर्गत ग्राम बंधा बाड़ीझरिया भोरतीन गड़ई के पास चावल लेकर अपने घर तरफ बदलमाड़ा की तरफ जाते समय ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर ढलान के नीचे पलट गया। जिससे चालक एस,पी सिंह पिता राम अधार निवासी बदलमाड़ा जो कि अपने घर तरफ जा रहे थे जैसे ही ढलान पर पहुंचा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रैक्टर पलटने से चालक ट्रैक्टर के नीचे दब गया जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई । मौके पर बरगवां पुलिस पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया गया।

