पुलिस बल पर हमला—पीआरवी वाहनों को किया गया क्षतिग्रस्त* कानून-व्यवस्था भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई, 05 अभियुक्त गिरफ्तार*

---Advertisement---

 कोन /सोनभद्र क्षेत्र में पुलिस बल पर हमला—पीआरवी वाहनों को किया गया क्षतिग्रस्त*कानून-व्यवस्था भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई, 05 अभियुक्त गिरफ्तार*थाना कोन क्षेत्रान्तर्गत दो पक्षों के मध्य हुए विवाद के दौरान पुलिस बल पर हमले, पथराव एवं पीआरवी वाहनों को क्षतिग्रस्त किए जाने के मामले में पुलिस द्वारा त्वरित एवं कठोर विधिक कार्रवाई की गई है।

*प्रकरण-* दिनांक 11.12.2025 को थाना कोन में संचालित पीआरवी 7505 (इवेन्ट संख्या 17133) पर समय लगभग 19:53 बजे कॉलर सुदर्शन राम पुत्र स्व० सर्मूराम निवासी ग्राम हडवरिया टोला परसवा, थाना कोन, जनपद सोनभद्र द्वारा पारिवारिक विवाद में मारपीट की सूचना दी गई। सूचना प्राप्त होते ही पीआरवी कर्मी तत्काल मौके पर पहुँचे। मौके पर पहुँचने पर पाया गया कि दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के पश्चात मारपीट शुरू हो चुकी थी, जिससे विवाद के और अधिक बढ़ने की आशंका थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पीआरवी 7505 के कर्मी हेड कांस्टेबल संतोष कुमार यादव द्वारा थाना स्थानीय पुलिस बल एवं पीआरवी 3095 को सूचना दी गई। सूचना पर थाना कोन पुलिस बल एवं पीआरवी 3095 के मौके पर पहुँचते ही उभय पक्षों के साथ बड़ी संख्या में अन्य लोग एकत्र हो गए तथा विवाद उग्र रूप ले लिया। भीड़ द्वारा लाठी-डंडा एवं ईंट-पत्थर चलाए जाने से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। पुलिस बल द्वारा स्थिति को नियंत्रित करने एवं बीच-बचाव का प्रयास किया गया, किंतु भीड़ द्वारा पुलिस की बात न मानते हुए लगातार पथराव किया गया।
इस दौरान बीच-बचाव करने गए पुलिस कर्मियों को चोटें आईं तथा पीआरवी 3095 का पिछला शीशा एवं अन्य भाग तथा पीआरवी 7505 के कई हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए। उक्त घटना के संबंध में हेड कांस्टेबल संतोष कुमार यादव (पीआरवी 7505) द्वारा थाना कोन पर लिखित तहरीर दी गई, जिसके आधार पर मुकदमा अपराध संख्या 254/25 धारा 191(2), 121(1), 132(2), 221, 352, 351(2), 324(2) बीएनएस तथा 7 सीएलए एक्ट के अंतर्गत वीरेंद्र पुत्र रम्मन एवं 10 नफर अन्य नामजद तथा अन्य अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध पंजीकृत किया गया।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा अपराध एंव अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी ओबरा श्री हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में थाना कोन पुलिस द्वारा आज दिनांक 13.12.2025 को प्रकरण से सम्बन्धित *05 नफर अभियुक्तों 01. वीरेंद्र पुत्र रम्मन, 02.बब्लू पुत्र सुदर्शन, 03. शिवप्रसाद पुत्र रामचन्द्र, 04. विवेक पुत्र सुदर्शन, 05. रम्भा पत्नी विवेक, समस्त निवासीगण हडवरिया टोला परसवा, थाना कोन जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार* कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:*
1. प्र0नि0 संजीव कुमार सिंह थाना कोन जनपद सोनभद्र।
2. उ0नि0 राकेश राय, थाना कोन जनपद सोनभद्र।
3. हे0का0 इन्द्रबली राय, थाना कोन जनपद सोनभद्र।
4. का0 अभय कुमार, थाना कोन जनपद सोनभद्र।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment