पेड़ से तोता उतारने चढ़ी किशोरी गिर कर हुई घायल।।

---Advertisement---

सेराजुल हुदा

दुद्धी/ सोनभद्र। शुक्रवार को बभनी थाना क्षेत्र के बैना गांव मे घर के पालतू तोते को पेड़ से नीचे उतारने के लिए चढ़ी 14 वर्षीय किशोरी नीम के पेड़ से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई । प्राप्त जानकारी के अनुसार चांदनी कुमारी (14) पुत्री राजकुमार निवासी बैना के घर का पालतू तोता आंगन मे लगे नीम के पेड़ पर बैठा था। तोते को उतारने के लिए चांदनी पेड़ पर चढ़ गई इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से उसका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गई ।
हादसे मे उसे गंभीर चोटें आईं। परिजनों ने निजी वाहन से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया। वहां मौके पर मौजूद चिकित्सक डॉ. वी.के. सिंह ने गंभीर रूप से घायल किशोरी को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment