शक्तिनगर /सोनभद्र पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत गैर-जमानती वारंट वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार-पुलिस अधीक्षक महोदय, सोनभद्र के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध संचालित अभियान के क्रम में थाना शक्तिनगर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। थानाध्यक्ष शक्तिनगर के नेतृत्व में चौकी प्रभारी बीना एवं पुलिस टीम द्वारा तलाश वांछित/वारंटियों की कार्रवाई के दौरान, माननीय न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश/FTC/CAW सोनभद्र द्वारा निर्गत गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट (SPL ST. No. 6/2027, राज्य बनाम शैलेन्द्र पासवान, 3(1) गैंगस्टर एक्ट) से संबंधित वांछित अभियुक्त बीरेंद्र वियार पुत्र कमल वियार, निवासी आजादनगर घरसड़ी, थाना शक्तिनगर, उम्र लगभग 32 वर्ष, अपने घर पर मौजूद मिला। अभियुक्त को विधिक रूप से सुबह लगभग 07:10 बजे गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय रवाना किया गया।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम*
1. उपनिरीक्षक जितेन्द्र सरोज, चौकी इंचार्ज बीना, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र।
2. कांस्टेबल विजय प्रताप, चौकी बीना, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र।

