*शक्तिनगर पुलिस ने एक  आरोपी को किया गिरफ्तार कर भेजा जेल।

---Advertisement---

शक्तिनगर/सोनभद्र  पुलिस ने एक  आरोपी को किया गिरफ्तार कर भेजा जेल। पुलिस अधीक्षक महोदय, सोनभद्र के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय/क्षेत्राधिकारी पिपरी के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध संचालित अभियान के क्रम में थाना शक्तिनगर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। दिनांक 11.12.2025 को वादिनी साहिना परवीन पत्नी इसरार खाँ निवासी शिवाजी नगर थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र द्वारा दिये गए लिखित तहरीर के आधार पर थाना शक्तिनगर में *मुकदमा अपराध संख्या 206/2025, धारा 69, 89, 351(3) BNS* में नामजद अभियुक्त— सुधीर कुमार पुत्र बुद्घई राम निवासी राजकिशन बस्ती शक्तिनगर, अभियुक्त सुधीर का भाई, अभियुक्त सुधीर का मित्र समद मंसूरी पुत्र व पता अज्ञात के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था।
अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी शक्तिनगर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे। दिनांक 11.12.2025 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा राजकीय कॉलोनी के पास से मुख्य अभियुक्त *सुधीर कुमार पुत्र बुद्घई राम, उम्र लगभग 26 वर्ष, निवासी राजकिशन बस्ती, थाना शक्तिनगर,* को समय लगभग 20:40 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया।

*गिरफ्तारी करने वाली टीम-*
1. उपनिरीक्षक रामदरश राम, थाना प्रभारी, थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र।
2. हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार भारती, थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र।
3. कांस्टेबल अक्षय कुमार यादव, थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment