डीजल चोरी के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार, एक बोलेरो टैंकर में 70 लीटर चोरी का डीज़ल बरामद*

---Advertisement---

 चोपन/सोनभद्र  पुलिस को बड़ी सफलता — डीजल चोरी के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार, एक बोलेरो टैंकर में 70 लीटर चोरी का डीज़ल बरामद*पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार एवं पुलिस उपाधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक चोपन के कुशल मार्गदर्शन में थाना चोपन पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
थाना चोपन पर पंजीकृत मु0अ0सं0 447/25 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस से संबंधित चोरी के अभियोग में वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीम का गठन कर प्रभावी प्रयास किए जा रहे थे। इसी क्रम में आज दिनांक 11.12.2025 को समय 12.05 बजे पुलिस टीम द्वारा हाइडिल कॉलोनी के पास, चोपन गांव से वांछित अभियुक्त जयसूर्या पुत्र पन्नालाल निवासी गुरमुरा, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र, उम्र 20 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त की निशानदेही पर चोरी का 70 लीटर डीज़ल तथा अपराध में प्रयुक्त एक बुलेरो टैंकर को भी बरामद किया गया। अभियोग से संबंधित एक अन्य वांछित अभियुक्त सोनू जायसवाल (पता अज्ञात) की तलाश जारी है।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
जयसूर्या पुत्र पन्नालाल निवासी गुरमुरा, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 20 वर्ष।

*वांछित अभियुक्त का विवरण-*
सोनू जायसवाल पुत्र अज्ञात पता अज्ञात।

*🔹 बरामदगी विवरण:*
* चोरी का डीज़ल — 70 लीटर
* बोलेरो टैंकर — 1 अदद

*🔹 गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:*
01- उ0नि0 राम फेर यादव, थाना चोपन जनपद सोनभद्र।
02- हे0का0 अजय कुमार यादव, थाना चोपन जनपद सोनभद्र।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment