वैढन, -सिंगरौली (म.प्र.)रास्ता रोकर टैक्स माँगने वाले फरार आरोपियों को पुलिस चौकी सासन पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार।
श्रीमान मनीष खत्री पुलिस अधीक्षक महोदय सिंगरोली, श्री सर्वप्रिय सिन्हा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय सिंगरौली के कुशल निर्देशन एवं श्री पी.एस. परस्ते नगर पुलिस अधीक्षक विन्ध्यनगर के नेतृत्व में श्रीमना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अशोक सिंह परिहार थाना प्रभारी बैंदन के मार्गदर्शन में उप निरी. संदीप नामदेव चौकी प्रभारी सासन को रास्ता रोकर टैक्स माँगने वाले फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने में मिली कामयाची ।
*नाम पता गिरफ्तार आरोपी* रोशन पुरी पिता राजेन्द्र पुरी, चन्दन पुरी पिता राजेन्द्र पुरी दोनों निवासी बिलासपुर, आदित्य सिंह पिता श्रवण सिंह निवासी मकरोहर चौकी सासन थाना बैदन जिला सिंगरोली (म.प्र.)
*घटना विवरण*- दिनांक 5.10.25 को फरियादी मिथलेश कुमार शाह पिता प्रयागलाल शाह निवासी बिलौंजी थाना बैंड़न जिला सिंगरौली (म०प्र०) का चौकी उपस्थित आकर रिपोर्ट किया कि अपने साथी के साथ बोलेरो वाहन से ग्राम मझौली रात करीब 01.00 बजे वापस आ रहा था जैसे ही काम तिराहा पर पहुँचा कि ग्राम विलासपुर के रहने वाले राजेंद्र पुरी का लड़का चन्दन पुरी, रोशन पुरी अपने दोस्त आदित्य सिंह एवं एक अन्य साथी के साथ हाथ में डण्डा लिये वाहन बोलेरो के सामने एक अपाची मोटर सायकल खड़ा कर, वाहन बोलेरो को रोक दिये तथा बोले कि बिना टैक्स दिये नहीं जायेगा और टैक्स के रूप में 10000/-रूपये की मांग करने लगे पैसा देने से मना करने पर चारों लोग मां बहन की बुरी बुरी गाली देकर बोलेरो बाहन से जबरन नीचे ऊतारकर चारों लोग डण्डा व हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे रिपोर्ट पर थाना बैड़न में अप.. 1081/25 पारा 119(1),324(4),296,351(3), 3(5) भा.न्या.सं. का कायम कर आरोपियों कि पता तलाश की गई को कायमी दिनांक से उपरोक्त आरोपी फरार थे जिन्हें आज दिनांक 08.12.2025 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया जिन्हें माननीय न्यायालय द्वारा जेल भेजा गया।
*सराहनीय भूमिका*- उप. निरी. संदीप नामदेव, स.उ.नि. विजय, स.उ.नि. लेखचन्द्र, प्रआर.संतोष साकेत ,बलराज सिंह,हेमराज पटेल, सुमत रावत, लल्लू सिंह आर, जितेन्द्र सिंह, अनिल सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

