कोन संवाददाता(जयदीप गुप्ता)।
कोन। स्थानीय थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की धरपकड़ को लेकर रविवार की शाम अलग-अलग स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान रानीडीह की दिशा से आ रहे एक युवक को पुलिस टीम ने रोककर पूछताछ की, तलाशी लेने पर उसके पास से एक अदद नाजायज चाकू बरामद हुआ। युवक की पहचान हरिओम पुत्र स्वर्गीय कामेश्वर निवासी ग्राम चननी थाना कोन के रूप में हुई। मौके पर ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।
बताया गया कि अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाना तथा असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखना है। पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे, संदिग्ध पाए जाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप निरीक्षक शिवनारायण यादव, चौकी प्रभारी चकरिया के नेतृत्व में कांस्टेबल शिवकुमार, कांस्टेबल सूरज कुमार चौकी चकरिया शामिल रहे। पुलिस ने ग्रामीणों से भी अपील की है कि संदिग्ध व्यक्ति या वाहन दिखने पर तत्काल सूचना थाने को दें।

