सेराजुल हुदा
दुद्धी/ सोनभद्र। SIR के फार्म मे तेजी लाने के लिए आज रविवार को कस्बा दुद्धी मे समाजवादी पार्टी की महिला नगर अध्यक्ष कौशल्या देवी और बूथ एजेंट आशा रावत ने बूथ संख्या 284 के अंतर्गत स्थानीय निवासियों के बीच जाकर जागरूकता अभियान चलाया। उन्होंने घर-घर जाकर मतदाताओं को SIR फॉर्म भरने की प्रक्रिया और इसके महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
कौशल्या देवी एवं आशा रावत ने बताया कि यह अभियान मतदाताओं को निर्वाचन प्रक्रिया मे भागीदारी के लिए प्रेरित करने का प्रयास है। उन्होंने फॉर्म भरने के सरल तरीके समझाते हुए लोगों से सक्रिय मतदान की अपील की। स्थानीय निवासी इस पहल की सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए इसे लोकतंत्र की मजबूती की दिशा में एक जरूरी कदम बताया।
समाजवादी पार्टी की यह सक्रियता क्षेत्र में पार्टी की लोकप्रियता बढ़ाने के साथ ही जनता के साथ संवाद और सहकार्य को भी नया आयाम दे रही है। आपको बता दें कि SIR के फॉर्म को अभी भी जो लोग नहीं भर पाए हैं या फॉर्म भरने मे कोई दिक्कत महसूस कर रहे हैं तो उन्हें सपा कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए जागरूक अभियान से काफी लाभ प्राप्त होगा।

