एसपी सोनभद्र अभिषेक वर्मा ने म्योरपुर थाने का कियाऔचक निरीक्षण, बाजार व कस्बे का भी लिया जायजा

---Advertisement---

सत्यपाल सिंह,,,म्योरपुर, सोनभद्र

शनिवार को पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा ने म्योरपुर थाने का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अभिलेखों के रख-रखाव, मालखाना, हवालात, शस्त्रागार व थाना परिसर की साफ-सफाई की विस्तृत जांच की। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी सुनी।एसपी वर्मा ने लंबित प्रकरणों, महिला संबंधी मामलों तथा बीट पुलिसिंग की जानकारी लेते हुए विवेचकों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि थाने पर आने वाले प्रत्येक पीड़ित के साथ संवेदनशील व्यवहार किया जाए और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित हो।निरीक्षण के बाद एसपी वर्मा म्योरपुर कस्बे में लगने वाले साप्ताहिक बाजार के साथ-साथ पूरे कस्बे का भी भ्रमण किया और सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक, भीड़-भाड़ तथा व्यापारियों की समस्याओं का जायजा लिया। उन्होंने बाजार में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ रखने और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
इस दौरान थाना प्रभारी कमल नयन दुबे सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment