राबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा लूट की घटना का खुलासा – 03 अभियुक्त गिरफ्तार, लूटा गया मोबाइल व नकदी बरामद-*

---Advertisement---

 राबर्ट्सगंज /सोनभद्र पुलिस द्वारा लूट की घटना का खुलासा – 03 अभियुक्त गिरफ्तार, लूटा गया मोबाइल व नकदी बरामद-*आज दिनांक 06.12.2025 को थाना राबर्ट्सगंज पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 1207/25, धारा 309(6), 351(2), 352, 317 बीएनएस से संबंधित लूट की घटना का अनावरण करते हुए पुलिस टीम ने 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन एवं 1000/- रुपये नकद बरामद कर लिए हैं।

दिनांक 05.12.2025 को वादी अंशु चन्द्रवंशी पुत्र सत्येन्द्र चन्द्रवंशी निवासी सिरसी, थाना पन्नुगंज ने सूचना दी थी कि कुछ अज्ञात बदमाशों ने उन्हें जबरन रोककर गाली-गलौज करते हुए उनका मोबाइल फोन तथा 1000/- रुपये लूट लिए। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्री रणधीर कुमार मिश्रा के कुशल पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक राबर्ट्सगंज के मार्गदर्शन में त्वरित कार्रवाई की गई।

पुलिस टीम ने महज 24 घंटे के भीतर घटना का सफल अनावरण करते हुए अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लूटी गई सम्पूर्ण धनराशि एवं मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। अभियुक्तों को विधिक कार्रवाई करते हुए अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तारी/बरामदगी का स्थान एवं समय-*
स्थान: घाघर नदी का तट, चौकी क्षेत्र चुर्क, जनपद सोनभद्र
दिनांक: 06.12.2025

*बरामदगी*
एक अदद मोबाइल फोन
1000/- रुपये नकद

*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण*
उमाशंकर चेरो, पुत्र लल्लन चेरो, निवासी परसौना कला, थाना राबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र
रंजीत कुमार बियार, पुत्र बृजमोहन बियार, निवासी वार परसौना, थाना राबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र
प्रदीप यादव, पुत्र मुन्नर यादव, निवासी वार परसौना, थाना राबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र ।

*गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीम का विवरण-*
1.उ0नि0 उमाशंकर यादव चौकी प्रभारी लोढ़ी, थाना रॉबर्ट्सगंज सोनभद्र
2.मु0आ0 अवधेश प्रजापति चौकी लोढी थाना रॉबर्ट्सगंज सोनभद
3.मु0आ0 अमरजीत यादव चौकी चुर्क थाना रॉबर्ट्सगंज सोनभद्र
4.कां0 शशिकान्त सरोज चौकी चुर्क थाना रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र
5.कां0 विकास राज पाण्डेय चौकी चुर्क थाना रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment