राजस्व ग्राम मारकुण्डी में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जन चौपाल का आयोजन*

---Advertisement---

मारकुंडी/सोनभद्र  राजस्व ग्राम मारकुण्डी में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जन चौपाल का आयोजन*
* ग्रामीणों की सुरक्षा, जनसुविधाओं और विभागीय योजनाओं से संबंधित समस्याओं का मौके पर निस्तारण*
*पुलिस अधीक्षक द्वारा बीट पुलिसिंग, महिला सुरक्षा, भूमि विवाद निस्तारण व 112 रिस्पॉन्स को मजबूत करने के निर्देश*

आज दिनांक 05.12.2025 को राजस्व ग्राम मारकुण्डी के पंचायत भवन मारकुण्डी में जिलाधिकारी श्री बी. एन. सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा एवं मुख्य विकास अधिकारी सुश्री जागृति अवस्थी द्वारा जन चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में उपस्थित अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को विभागों की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, सुरक्षा प्रावधानों एवं विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इसके उपरांत ग्रामीणों की समस्याएँ सुनी गईं तथा अनेक मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष मामलों के लिए संबंधित विभागों को समयबद्ध समाधान के निर्देश दिए गए।

पुलिसिंग से संबंधित शिकायतों—जैसे महिला सुरक्षा, घरेलू विवाद, भूमि विवाद, अवैध खनन, शराब/जुआ गतिविधियाँ, गश्त व्यवस्था एवं 112 रिस्पॉन्स टाइम—को पुलिस अधीक्षक ने गंभीरता से सुना और तत्काल कार्यवाही हेतु थाना एवं बीट स्तर के अधिकारियों को निर्देशित किया।

*पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा दिए गए प्रमुख निर्देश—*

बीट पुलिस द्वारा ग्राम में नियमित भ्रमण एवं सतर्कता बढ़ाई जाए।
महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जाएँ।
भूमि विवादों के त्वरित निस्तारण हेतु राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम सक्रिय रहे।
ग्राम प्रहरियों को बीट पुलिस से जोड़कर रात्रि गश्त को मजबूत किया जाए।
अवैध खनन, जुआ, शराब जैसे अपराधों पर शून्य-सहिष्णुता की नीति अपनाई जाए।
UP-112 वाहन तैनाती एवं रिस्पॉन्स टाइम में सुधार हेतु समीक्षा कर आवश्यक समायोजन किए जाएँ।

*जन चौपाल का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का स्थल स्तर पर त्वरित समाधान, पुलिस-प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ाना तथा गाँव में सुरक्षित एवं विकासोन्मुख वातावरण सुनिश्चित करना रहा।*

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment