सेराजुल हुदा
विंढमगंज /सोनभद्र। विंढमगंज थाना क्षेत्र के केवाल गाँव मे पिछले पाँच दिनो से बंधी मे डूबे 14 वर्षीय आशीष कुमार का शव गुरुवार सुबह पानी की सतह पर तैरता हुआ मिला। सुबह बंधी की ओर गए ग्रामीणों ने नदी किनारे शव देखा तो हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया। आपको मालूम रहे कि पिछले चार दिनों से पुलिस और एसडीआरएफ टीम द्वारा बंधी मे डूबे आशीष की खोजबीन की गई, लेकिन शव नहीं मिला था। जबकि पांचवें दिन शव बंधी के किनारे तैरता हुआ मिला,जिसके बाद परिजनों का रो रो के बुरा हाल हो गया।
पुलिस ने बताया कि मामले मे विधिक कार्रवाई जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना ने गाँव में शोक का माहौल बना दिया है।

