बाल विवाह मुक्त भारत के लक्ष्य को लेकर 100 दिवसीय राष्ट्रीय अभियान का शुभारंभ

---Advertisement---

 

कोन संवाददाता(जयदीप गुप्ता)।

कोन।बाल विवाह की कुप्रथा उन्मूलन हेतु देशभर में जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से केंद्रीय बाल विकास मंत्रालय, विज्ञान भवन नई दिल्ली द्वारा बुधवार 4 दिसंबर 2025 को ‘बाल विवाह मुक्त भारत – 100 दिवसीय अभियान’ की औपचारिक शुरुआत की गई। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देश के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में दिखाया गया, जिसके तहत पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज कोन में भी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को चलचित्र के माध्यम से इस अभियान से अवगत कराया गया।

प्रसारण के पूर्व विद्यालय परिसर से बाल विवाह रोकथाम के संदेश संग जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें विद्यार्थियों ने बाल विवाह के दुष्परिणामों और शिक्षा के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प जताया। रैली में शामिल छात्र-छात्राओं ने नारों के माध्यम से समाज को प्रेरित करने का प्रयास किया, वहीं शिक्षकों ने बाल अधिकार संरक्षण और बालिकाओं की शिक्षा पर विशेष बल दिया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री शिशिर कुमार पांडे ने कहा कि बाल विवाह समाज की प्रगति में सबसे बड़ी बाधा है। 18 वर्ष से कम आयु की लड़कियों एवं 21 वर्ष से कम आयु के लड़कों का विवाह कानूनन अपराध है, अतः सभी को जागरूक होना आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे स्वयं बाल विवाह जैसी कुप्रथा के खिलाफ आवाज उठाएं और दूसरों को भी इसके दुष्परिणाम समझाएं।

कार्यक्रम का संचालन ग्राम स्वराज्य समिति द्वारा किया गया। मौके पर समिति कार्यकर्ता नंदकिशोर शर्मा व वीरेंद्र प्रताप सिंह जिला क्वाडिनेटर उपस्थित रहे। साथ ही प्रवक्ता विजय कुमार रावत, सुरेंद्र कुशवाहा, राम भागवत पटेल, नीरज कुमार सिंह, श्रीकांत, अरविंद, लाल मोहम्मद, बलवंत शर्मा,चिंता शांति, तइबुनिशा समेत विद्यालय स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

अभियान के तहत आगामी 100 दिनों तक विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से जनजागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे, जिससे समाज में बाल विवाह के प्रति सकारात्मक बदलाव लाने का लक्ष्य निर्धारित है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now