प्रेस क्लब बीजपुर की मासिक बैठक में जनहित के मुद्दों पर प्रकाश डालने पर बनी सहमति

---Advertisement---

 

बीजपुर (सोनभद्र)।बग्गा सिंह एनटीपीसी रिहंद आवासीय परिसर स्थित लेक पार्क में शनिवार की अपराह्न प्रेस क्लब बीजपुर की मासिक बैठक आहूत की गई। बैठक में पिछले माह की गतिविधियों की समीक्षा के साथ ही आने वाले समय में जनहित के मुद्दों को और प्रभावी ढंग से उठाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार रामबली मिश्र ने किया, जबकि संचालन संजय अग्रवाल द्वारा किया गया।
क्लब के महामंत्री रघुराज सिंह ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं को आम जनता के सहयोग से समाचारों के माध्यम से जिम्मेदार अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों तक पहुँचाना आवश्यक है। ताकि समस्याओं का समाधान संभव हो सके।

कोषाध्यक्ष राम जियावन गुप्ता ने संगठन की एकजुटता पर बल देते हुए कहा कि पत्रकारों को मिलजुलकर सामाजिक बुराइयों को उजागर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ काम करने से पत्रकारिता की विश्वसनीयता और अधिक मजबूत होती है।

बैठक में सभी सदस्यों को पहचान पत्र प्रदान करने तथा संगठन के विस्तार से जुड़े सुझावों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर पर रविन्द्र श्रीवास्तव, राम प्रवेश गुप्ता, बृजेन्द्र कुमार सिंह, विशाल गुप्ता, नीरज आदि मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now