पिपरी पुलिस ने साइबर फ्रॉड में खोए 10,000 रुपये पीड़िता को कराए वापस*

---Advertisement---

 पिपरी/सोनभद्र  पुलिस ने साइबर फ्रॉड में खोए 10,000 रुपये पीड़िता को कराए वापस*पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा साइबर अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान तथा श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) के दिशा-निर्देशन में, थाना प्रभारी साइबर क्राइम पुलिस थाना के कुशल नेतृत्व में थाना पिपरी साइबर टीम को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।

आवेदिका विमला मिश्रा पत्नी अशोक मिश्रा, निवासी हिण्डालको कॉलोनी, रेनूकूट, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र के साथ किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा साइबर फ्रॉड कर धनराशि ट्रांसफ़र करा ली गई थी। सूचना प्राप्त होते ही थाना साइबर टीम द्वारा त्वरित व प्रभावी कार्यवाही की गई।

टीम द्वारा संबंधित बैंक से समयबद्ध पत्राचार, खाते पर तत्काल होल्ड एवं निर्धारित प्रारूप में नोटिस जारी करते हुए फ्रॉड की गई धनराशि ₹10,000/- को सफलतापूर्वक आवेदिका के मूल खाते में वापस कराया गया।

पीड़िता द्वारा इस त्वरित कार्रवाई के लिए श्रीमान पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) तथा साइबर क्राइम पुलिस थाना, पिपरी की टीम की भूरी-भूरी प्रशंसा की गई।

*प्राप्त धनराशि का विवरण*
₹10,000/- (दस हजार रुपये)

*बरामदगी/रिफंड सुनिश्चित कराने वाली टीम-*
प्र0नि0 सत्येन्द्र कुमार राय, थाना पिपरी, सोनभद्र
उ0नि0 शिवकुमार, थाना पिपरी, सोनभद्र
हे0का0 संजय वर्मा, थाना पिपरी, सोनभद्र
म0आ0 अर्चना, थाना पिपरी, सोनभद्र
म0आ0 साक्षी त्रिपाठी, थाना पिपरी, सोनभद्र

*थाना पिपरी पुलिस का यह सराहनीय प्रयास साइबर अपराधों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई एवं पीड़ितों को त्वरित राहत प्रदान करने का उत्कृष्ट उदाहरण है।*

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now