*एकल अभियान विद्यालय परिवार ने स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई*

---Advertisement---

चोपन सोनभद्र
अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
एकल अभियान युवा चेतना दिवस पर विवेकानंद जी के जयंती के पश्चात विद्यालय परिवार की बालिकाओं ने स्वागत गान अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जो अत्यंत ही सुंदर व मनमोहक था

आज दिनांक 12-01-2020 को अंतरराष्ट्रीय चेतना दिवस एकल अभियान रामचंद्र तिवारी जी की नेतृत्व में सोनभद्र अंचल के चोपन गोठानी अघोरी किला में मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह व अन्य ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित किया पुष्प अर्पित कर उन्होंने नमन वंदन किया तत्पश्चात एकल विद्यालय की बालिकाओं ने स्वागत गान गाकर अपने मुख्य अतिथि व अन्य लोगों का स्वागत अभिनंदन किया उसके बाद बारी बारी से सभी को माल्यार्पण किया गया भाजपा मंडल अध्यक्ष ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी हम सभी युवाओं के आदर्श थे उन्होंने अपने 39 साल के जीवन काल में हम देशवासियों को बहुत कुछ दीया और सिखाया है हम सभी को उनके आदर्शों पर चलने की आवश्यकता है तभी हम सुंदर भारत की स्थापना कर सकते हैं जगदीश प्रजापति जी ने बताया कि स्वामी विवेकानंद हमारे आदर्श हैं और प्रत्येक कार्यकर्ता व आचार्य व युवक स्वामी जी प्रेरणास्रोत मानते हैं वही रामबली युवा प्रमुख ने कहा कि वर्तमान भारत के प्रत्येक युवा को स्वामी विवेकानंद के जीवन को आदर्श मानकर उनके द्वारा दिखाई गई पथ पर होने का प्रयास करना चाहिए महेंद्र पटेल जी ने बताया कि स्वामी विवेकानंद शिकागो धर्म सम्मेलन में अभिव्यक्त अनुकरणीय है कार्यक्रम का संचालन अनिल कुमार भाग प्रशिक्षण प्रमुख ने किया अंचल अभियान प्रमुख बुद्धि नारायण ने बताया कि कोलकाता की एक कुलीन बंगाली का स्थित परिवार में जन्मे विवेकानंद आध्यात्मिक की ओर झुके हुए है इस मौके पर भाजपा महामंत्री विकास चौबे, उपाध्यक्ष बृजेश पांडे, धर्मेंद्र जायसवाल, मंडल कार्यकारिणी सदस्य मुकेश पटेल,अशोक कुमार अंचल प्रशिक्षण प्रमुख सोनभद्र छोटे सिंह पूर्वा संच प्रमुख राम दुलारे इंद्रदेव परविंदर परदेसी राम शंभूनाथ प्रियंका शुभाशीष मंजू तारा सुमन चमेली संगीता आदि उपस्थित रहे

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment