संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की शव मिलने से फैली सनसनी घर मचा कोहराम पुलिस जांच में जुटी।

---Advertisement---

 

*सरफुद्दीन संवाददाता सलखन*

सलखन सोनभद्र ।चोपन थाना परिक्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम पंचायत पइका टोला पथरहा शुक्रवार दोपहर के पश्चात घर से महज 500 मीटर की दूरी पर तालाब के बगल में अरहर में अजीत उर्फ रुपम पाठक 38 वर्ष पुत्र कृपाशंकर पाठक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से आस पास के क्षेत्रों में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुची पुलिस शव कब्जे में लेकर जांच में जुटी।
उक्त सम्बंध में परिजनों ने बताया कि मृतक युवक पुणे में रहकर कार्य करता था। जो चार पांच दिनो पूर्व घर पर आया था। जो बुध्दवार सुबह 9 बजे से ही घर से निकले थे। जो पुनः उसी दिन से घर वापस न लौटने पर परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन कहीं पता नहीं चला जो शुक्रवार दोपहर के पश्चात घर से महज कुछ दुरी तालाब के समीप अरहर में संदिग्ध परिस्थितियों में शव देखते जाने पर आसपास के क्षेत्रों में सनसनी फैल गई।सुचना पर पहुंची चोपन पुलिस वो सीओ और फॉरेंसिक टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकतसालय भेज कर जांच में जुट गई।वहीं घर में कोहराम मच गया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now