शक्तिनगर, सोनभद्र।संविधान दिवस के अवसर पर महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ एनटीपीसी परिसर में इकाई द्वितीय के द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया l कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. दिनेश कुमार के किया। उन्होंने कहां की भारतीय संविधान सिर्फ एक कानूनी दस्तावेज नहीं है बल्कि यह हमारे लोकतंत्र हमारी एकता और हमारे भविष्य की नींव है। इकाई द्वितीय की कार्यक्रम अधिकारी अजय लक्ष्मी ने कहा कि आज का दिन हमें याद दिलाता है कि संविधान हमें जो अधिकार देता है
उसके साथ ही हमारे कुछ कर्तव्य भी हैं हमें इन कर्तव्यों का पालन करना चाहिए। और अपने संविधान के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि 26 नवंबर 1949 का दिन हमारी भारतीय इतिहास में एक मील पत्थर है जब हमारे संविधान सभा ने हमारे संविधान को अपनाया था। यह हमारे देश के नागरिकों को अधिकार, स्वतंत्रता, और न्याय सुनिश्चित करने वाला एक ऐतिहासिक दस्तावेज है। इसके पश्चात संविधान शपथ लिया गया वहां पर मौजूद शिक्षक गण डॉ. मनिन्दर कुमार डिसूजा, डॉ रागिनी श्रीवास्तव, प्रशांत विश्वकर्मा, डॉ मनोज कुमार गौतम, डॉ मृत्युंजय पांडे, साथ ही स्वयंसेवक कुलदीप खुशबू प्रिया साक्षी शकुंतला इत्यादि स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

