सिंगरौली मप्र 0 मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाताओं के सत्यापन कार्य में लापरवाही बरतने पर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर गौरव बैनल ने दो बीएलओ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।कलेक्टर द्वारा निलंबित बीएलओ मे विधानसभा क्षेत्र 80 सिंगरौली के मतदान केंद्र क्रमांक 59 गर्दा के बीएलओ प्राथमिक शिक्षक उर्मिला कोल तथा मतदान केन्द्र क्रमांक 249 परसदेही के बीएलओ परसुराम शाह को बीएलओ प्रशिक्षण में अनुपसिथत रहने पर निलंबित किया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि उपरोक्त दोनो बीएलओ को पहले नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया था, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम 1966 और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 के प्रावधानों के तहत निलंबन की कार्रवाई की गई।निलंबन अवधि में बीएलओ का निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय विधानसभा क्षेत्र देवसर नियत किया गया है। निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

