रेशमा खानम,अनपरा/ सोनभद्र ,वार्ड नंबर 20 के कैंप को ओबरा विधानसभा का नंबर वन रैंकिंग दिया ए डी एम सोनभद्र,ए डी एम ने जॉनी सभासद द्वारा डीह बाबा के बगल में बने कैंप को ओबरा विधानसभा के नंबर 1 का रैंकिंग दिया। वहीं बी एल ओ और वार्ड 20 सभासद और उनकी टीम की काफी प्रशंसा भी की आज दिनांक 23 नवंबर 2025 को ।

जिला निर्वाचन आयोग सोनभद्र बीएन सिंह के निर्देशानुसार चल रहे मतदाता सूची विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के ,वार्ड नंबर 20 डीह बाबा के पास क्षेत्र में मतदाताओं के पुनरीक्षण कार्य को तेजी व पारदर्शिता के साथ किया जा रहा है।उक्त आशय की जानकारी देते हुये अपर जिलाधिकारी ने बताया कि परासी प्राथमिक पाठशाला और कई बूथ संबंधित कुल कई मतदान बूथों की मतदाता सूची का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के कैंप में निर्विघ्न, व्यवस्थित एवं सुचारू रूप से चल रहा है।
निर्वाचन आयोग के मानकों के अनुरूप नए मतदाताओं का नाम जोड़ने, अपात्र प्रविष्टियों को हटाने तथा आवश्यक संशोधन करने की प्रक्रिया को पूर्ण गंभीरता एवं पारदर्शिता के साथ संपादित कई दिनों से लगातार किया जा रहा है।
आज ए डी एम ने आम जनमानस से अपील की है कि ,योग्य नागरिक अधिक से अधिक संख्या में अपने दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर मतदाता सूची में अपना नाम सुनिश्चित करें, जिससे आगामी चुनाव में वे अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग कर सकें।
सपा के मेन बॉडी जलालुद्दीन महासचिव ने बताया कि,
मतदाता सूची विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने में हमारे सभासद जैनुल आबेदीन उर्फ जॉनी वार्ड नंबर 20 अनपरा नगर पंचायत ने सराहनीय सहयोग किया और कर रहे हैं।

