एसआईआर के कार्य मे गति प्रदान करने के लिए मेले का हुआ आयोजन।।

---Advertisement---

सेराजुल हुदा

दुद्धी/ सोनभद्र। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी जिलों में एस.आई.आर. का कार्य बड़े तीव्र गति से संचालित किया जा रहा है। बीएलओ मतदाताओं के घर-घर जाकर एस.आई.आर. का फॉर्म वितरित करने के साथ फॉर्म को भर के जल्द से जल्द जमा करने के लिए प्रेरित भी कर रहे हैं। इसी को लेकर स्थानीय कस्बा स्थित खंड शिक्षा कार्यालय परिसर मे विशेष गहन पुननिरीक्षण मेले का आयोजन किया गया जिसमे नगर पंचायत के सभी वार्डों के बीएलओ उनके सहयोगीगण नगर पंचायत कर्मी एवं शिक्षक गण उपस्थित रहे,जहां नगर वासी अपने मतदाता सूची मे अंकित नाम क्रमांक भाग संख्या निर्वाचन संख्या बूथ संख्या आदि समस्याओं को लेकर चक्कर काटते नजर आए, वहीं कई लोगों ने एस आई आर फॉर्म भरकर जमा भी किया, इस दौरान नोडल जिला पूर्ति निरीक्षक ध्रुव कुमार ने मेले मे पहुचकर विशेष गहन मतदाता पुननिरीक्षण की जानकारी प्राप्त किया,निरीक्षण के दौरान आ रही समस्याओं के समाधान हेतु दिशा निर्देश भी दिए गए,साथ ही साथ इस कार्य में लगाए गए बीएलओ सहित अन्य कर्मियों को हो रही दिक्कतों को देखते हुए क्षेत्र मे कोटे की दुकान संचालित कर रहे कोटेदारों का भी सहयोग लेने के लिए कहा, जिससे कि एस. आई. आर. का कार्य पूर्ण रूप से संपन्न हो सके और कोई भी मतदाता ना छूटे। इस मौके पर क्षेत्रीय लेखपाल विनय गुप्ता नगर पंचायत कर्मी, सभासद, शिक्षकगण सहित सभी वार्डों के बीएलओ एवं स्थानीय नगर वासी मौजूद रहें।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now