डी0 एस0 पब्लिक स्कूल में शनिवार को दो दिवसीय खेलकुद प्रतियोगिता 2025 का समापन*

---Advertisement---

 

सरफुद्दीन संवाददाता सलखन

सलखन सोनभद्र ।चोपन थाना परिक्षेत्र के अन्तर्गत मारकुंडी मुख्य राज मार्ग स्थित फासिल्स सेवा समिति के तत्वावधान में डी एस पब्लिक स्कूल अवई के प्रागंण में खिलाड़ीयों द्वारा मशाल परिक्रमा की गयी/मुख्य अतिथि चोपन के चेयरमैन उस्मान अली व निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष रोहित बिन्द,विशिष्ट अतिथि समाजवादी पार्टी के जिला पंचायत सदस्य सुनील कुमार गोड़ और मीनू चौबे ने दीप प्रज्जवलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया |
विद्यालय के प्रबंधक डॉ0 कैलाश नाथ प्रजापति ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल जीत-हार तक सीमित नहीं हैं, बल्कि यह अनुशासन, साहस, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का श्रेष्ठ माध्यम हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से निष्पक्षता और खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेने का आह्वान किया। प्रतियोगिता के पहले दिन और दूसरे दिन में जूनियर कबड्डी, सीनियर कबड्डी,जूनियर रेस, सीनियर रेस, स्लो साईकिल रेस, डांस, लॉन्ग जम्प, गोला फेक जैसे खेल शामिल रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य एस0 के0 विश्वकर्मा ने इस प्रतियोगिता में आये हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का मार्ग प्रशस्त करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ भाग लेने का संदेश देते हुए सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं खिलाड़ियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ अपना खेल कौशल प्रदर्शित कर दर्शकों को सम्मोहित किया इस अवसर पर उप प्रबंधक श्री सूरज प्रजापति, उपप्रधानाचार्य श्रीमती ममता, शिक्षकगण – संतोष पाण्डेय, नितेश सोनी, सोनू, प्रीति, रिम्पी, प्रिया, श्रुति, पूजा, ऋतू, शांति, कामया सिंह उपस्थित रहे |

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now