साप्ताहिक बाजार में खरीदारी करने आई महिला ट्रक ने कुचला गंभीर रूप से घायल — रेफर

---Advertisement---

 

सत्यपाल सिंह,,म्योरपुर कस्बे के बीजपुर–मुर्धवा मार्ग पर शनिवार को साप्ताहिक बाजार में खरीदारी करने पहुंची एक महिला को ट्रक ने कुचल दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना म्योरपुर थाने के समीप दोपहर के समय हुई, जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, म्योरपुर थाना क्षेत्र के डढ़ियरा गांव निवासी इंद्रावती (36) पत्नी गोटेलाल अपने छोटे बेटे के साथ बाजार पहुंची थीं। जैसे ही वह म्योरपुर थाने के पास पहुंचीं, रेणुकूट की ओर से आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कमल नयन दूबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर भिजवाया गया। वहीं चिकित्सक डॉ. पी.एन. सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत चिंताजनक होने पर बेहतर चिकित्सा के लिए महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे में शामिल ट्रक और चालक को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now