सेराजुल हुदा
दुद्धी / सोनभद्र। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के एन एच 39 मुख्य मार्ग पर कनहर पुल से पहले आज सुबह सड़क हादसे मे एक युवक की मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब 6 बजे दुद्धी की ओर से जा रही एक तेज रफ्तार पिकअप ने धुमा गाँव निवासी बाइक सवार युवक विश्वनाथ यादव (44) पुत्र रामचंद्र यादव को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी
, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई और बाइक के परखच्चे उड़ गए। घटना स्थल से कुछ दूर आग ताप रहे जाबर निवासी दीपक कुमार को पिकअप और बाइक की टक्कर की आवाज सुनाई दी तो उसने मौके पर जाकर सड़क हादसा देखा और घटना की सूचना दुद्धी कोतवाली पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम ने युवक के पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान कर युवक के परिजनो को सूचना दिया। और अग्रिम कार्रवाई मे जुट गयी। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने स्थानीय प्रशासन से कस्बे से गुजरने वाले तेज रफ्तार वाहनों की गति सीमा पर अंकुश लगाने की मांग की।

