अनपरा तापीय परियोजना की जमीन परआवासो का स्वरूप बदलकर अवैध कब्जा का सिलसिला लगातार बदस्तूर जारी है

---Advertisement---

अनपरा सोनभद्र l 2630 मेगावाट की राज्य विधुत उत्पादन निगम की अनपरा तापीय परियोजना की जमीनो और आवासो का स्वरूप बदलकर अवैध कब्जा का सिलसिला लगातार बदस्तूर जारी है l ताज़ा मामला काशी मोड मुख्य मार्ग के पास बने आवासो पर अवैध अतिक्रमण का है जहाँ अधिकारियो से साठ गाठ कर एलाटमेन्ट के नाम पर बहुमूल्य भूमि पर कब्जा से जुडा बताया जा रहा है l हालांकि परियोजना के उच्चाधिकारियो के संज्ञान मे मामला आने पर कार्य को रुकवाकर मौके पर एक गार्ड तैनात कर दिया गया है पर सविदाकार मंगलवार को प्रबंधन से वार्ता का हवाला देते हुए अवैध निर्माण का आँख मिचोली खेलता रहा l शिकायतों के दौर के बीच अवैध अतिक्रमण और प्रबंधन के बीच मामला बना हुआ है l बता दे कि कई वर्षो से काशी मोड मुख्य मार्ग के किनारे स्थित कई आवास परियोजना के बने है जो वर्तमान मे खाली पड़े थे जिस पर एक सविदाकार द्वारा साठ गाठ कर आवास को तोड़कर आवास का पूरा स्वरूप बदल दिया गया है मामला प्रकाश मे आते ही परियोजना के उचाधिकारियो के कान खडे हो गए है l इस सम्बन्ध मे सिविल के जेई सतीश का कहना है कि सविदाकार ने 2020 मे उक्त आवास को एलाट कराया था पांच वर्ष तक वह आवास खाली पड़ा था उनसे जब पूछा गया कि क्या आवास का स्वरूप तोड़कर बदला जा सकता है तो वह निरुत्तर हो गए l परियोजना के डीजीएम महेंद्र सिंह का कहना है कि कार्य बंद करा दिया गया है किसी स्थिति मे आवास का स्वरूप नहीं बदला जा सकता है l

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now