अनपरा, सोनभद्र।
अनपरा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय औराडाड़ प्रथम में तैनात आंगनबाड़ी मानिटर श्रीमती रंजू तिवारी ने अपने सहयोगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर बीएलओ की जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाते हुए महत्वपूर्ण उदाहरण प्रस्तुत किया है।
इस कार्य में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नीलम देवी, सुशीला देवी, मानीटर रंजू तिवारी, शिक्षामित्र मंजू देवी तथा सफाई कर्मी मोहरचंद्र जायसवाल सक्रिय रूप से सम्मिलित हैं।
सभी कर्मी अनपरा नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में घर-घर जाकर मतदाता सूची संशोधन एवं सत्यापन का कार्य कर रहे हैं।
निर्वाचन आयोग द्वारा सौंपे गए दायित्वों के तहत ये कर्मचारी कठिन परिस्थितियों के बावजूद लगातार मेहनत, तत्परता और जिम्मेदारी के साथ सूची पुनरीक्षण कार्य कर रहे हैं, ताकि आगामी चुनाव में किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से न छूटे और सभी नागरिकों को मतदान का अधिकार सुनिश्चित हो सके।
स्थानीय नागरिकों ने भी इनके समर्पण और सेवा भावना की सराहना की है।

