सिंगरौली (म.प्र.)-फरार आरोपी को पुलिस चौकी शासन द्वारा किया गया गिरफ्तार।श्रीमान मनीष खत्री (भापुसे) पुलिस अधीक्षक महोदय सिंगरौली, श्री सर्वप्रीय सिन्हा (भापुसे) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय सिंगरौली के कुशल निर्देशन एवं श्री पी.एस. परस्ते नगर पुलिस अधीक्षक विन्ध्यनगर के नेतृत्व में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अशोक सिंह परिहार थाना प्रभारी बैंढ़न के मार्गदर्शन में उप.निरी. संदीप नामदेव चौकी प्रभारी सासन को माह फरवरी 2025 से फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में मिली कामयाबी ।
*नाम पता गिरफ्तार आरोपी*. नागेश कुमार पाण्डेय पिता राजधर पाण्डेय उम्र 27 वर्ष निवासी बरी चौकी खड्डी थाना रामपुर नैकिकन जिला सीधी (म.प्र.)
* *घटना विवरण*- दिनांक 22.01.25 को बिजली लाईट खराब हो जाने से क्षेत्रिय लाईन मैन के कहने पर और विभाग से सूचना प्राप्त होने पर चन्द्रिका प्रसाद पनिका रात्रि करीब 8.30 से 9.30 बजे के बीच झांझी टोला के ट्रांसफार्मर मे चढ़कर लाईट सुधार कर रहा था तभी सब स्टेशन के आपरेटर नागेश कुमार पाण्डेय व्दारा बिना लाईन कर्मचारी चन्द्रिका पनिका से बात किये बिजली सपलाई कर दी गई जिससे ट्रांसफार्मर में काम कर रहे चन्द्रिका प्रसाद पनिका बिजली करेन्ट लगने से नीचे गिर गया जिससे उपचार हेतु जबलपुर ले जाया गया दौरान ईलाज 05.02.25 को चन्द्रिका प्रसाद की मृत्यु हो गई उक्त सूचना पर मर्ग पर से अप.क्र. 121/25 धारा 125ए, 105 BNS का कायम कर आरोपी की पता तलाश की गई जो घटना दिनांक से लगातार फरार चल रहा था जिसे दिनांक 21.11.25 को आरोपी नागेश कुमार पाण्डेय पिता राजधर पाण्डेय उम्र 27 वर्ष ग्राम बरी चौकी खड्डी थाना रामपुर नैकिकन जिला सीधी से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।
* *सराहनीय भूमिका*- उप.निरी. संदीप नामदेव, स.उ.नि. लेखचन्द्र, प्रआर. मो.कौसर, आर. मुकेश, आर. प्रशांत केशरी, आर, अनिल का सराहनीय योगदान रहा।

