दो लाख बीस हजार का हेरोइन के साथ 2 अभियुक्त को अनपरा पुलिस ने किया गिरफ्तार

---Advertisement---

अनपरा/सोनभद्र, लाख बीस हजार का हेरोइन के साथ 2 अभियुक्त को अनपरा पुलिस ने किया गिरफ्तार।। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी पिपरी श्री अमित कुमार के निर्देशन में आज दिनांक 16.11.2025 को मुख़बिर की सूचना पर थाना अनपरा पुलिस द्वारा डिबुलगंज दुर्गा मंदिर रोड के पास से NDPS Act के अंतर्गत दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 11.02 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद की है। उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर थाना अनपरा पर अभियुक्तों के विरुद्ध मु0अ0सं0 193/2025, धारा 8/21 NDPS Act का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें न्यायालय भेजा जा रहा है।

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण —*
1. चम्पा देवी पत्नी स्व0 राजू प्रसाद, निवासी वार्ड नं-02 भगत सिंह नगर, डिबुलगंज (उम्र 50 वर्ष) थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।
2. कृष्णचन्द कुशवाहा पुत्र नन्द लाल, निवासी ग्राम चटकानाला झिंगुरदह बैरियर, थाना मोरवा, जनपद सिंगरौली (म.प्र.) (उम्र 33 वर्ष)*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरणः -*
1. उ0नि0 धर्मनारायण भार्गव, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र ।
2. उ0नि0 अशोक सिंह, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र ।
3. म0हे0का0 किरन यादव थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र ।
4. का0 रमेश गौड़ थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र ।
5. का0 अजीत यादव थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now