रेशमा खनम,,,अनपरा/सोनभद्र बाल दिवस के शुभ अवसर पर। कंपोजिट विद्यालय बिछरी कुलडोमरी म्योरपुर सोनभद्र में बाल दिवस को बड़ी ही हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया ।
जिसमें अतिथि के रूप में हेमंत राज काशी ,( राष्ट्रीय अध्यक्ष – भारतीय जन सेवा मोर्चा), योगी हेमंत उपाध्याय और चौकी इंचार्ज रेनूसागर सन्तोष कुमार सिंह, उपस्थित हुए।
मुख्य अतिथि हेमंत राज काशी ने अपनी वाडी में बताया कि ,बच्चे है भारत के स्वर्णिम भविष्य के निर्माता , उन्होंने अपने उद्बोधन में बाल दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को देश का भविष्य बताया। उन्होंने छात्रों को निरंतर शिक्षा, संस्कार और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।
और वही
आध्यात्मिक अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमान हेमंत योगी जी ने अपने प्रेरक उद्बोधन में छात्रों को आत्मविश्वास, नैतिकता और आध्यात्मिक जागरूकता अपनाने का संदेश दिया।
स्कूल की प्रधानाध्यापिका उषा रानी ने
बाल दिवस के इस शुभ अवसर पर विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार की खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित कराई। पूरे कार्यक्रम के दौरान भैया बहनों में उत्साह ऊर्जा और उमंग का अद्भुत समन्वय देखने को मिला।
विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
स्कूल की प्रधानाध्यापिका उषा रानी ,बच्चों के शिक्षा पर प्रकाश डाला, और साथी शिक्षक गढ़ प्रियंका दुबे, ममता पांडे, रश्मि दुबे ,अर्चना गुप्ता, नीतिका बरनवाल ,वंदना कुमारी ने बच्चों के प्रोग्राम खेलकूद को बड़ी सुरक्षा के साथ संपन्न करवाया।
बच्चों के प्रोग्राम में लॉन्ग जंप के विजेता, शनि प्रियांशु और लड़कियों में सोनम नेहा और इसी तरह रोहित श्रेयांश काजल रिया रीता ललिता कई अन्य प्रोग्राम में फर्स्ट विजेता रहे और विद्यालय के बच्चों को शील्ड और मेडल से सम्मानित किया गया मुख्य अतिथि द्वारा।

