रेशमा खानम,,,चोपन सोनभद्र।
आज दिनांक 15/11/2025 दिन शनिवार को भगवान बिरसा मुंडा जी के 150 वी जयंती के अवसर पर चोपन रेलवे ग्राउंड पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का आगमन हुआ, जहां उन्होंने जनपद को बड़ी सौगात देते हुए 425 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जनजातीय समाज के सम्मान, शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास के लिए राज्य सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। कार्यक्रम के दौरान रेलवे ग्राउंड में भारी जनसैलाब देखने को मिला और पूरा मैदान जय बिरसा के नारों से गूंज उठा। उत्सवमय माहौल में भगवान बिरसा मुंडा के प्रति श्रद्धा और सम्मान की झलक स्पष्ट रूप से लोगों में दिखाई दी ।

