बालदिवस पर शिक्षकों द्वारा बच्चों हेतु रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति

---Advertisement---

शक्तिनगर/सोनभद्र एनटीपीसी शक्तिनगर के आवासीय परिसर में स्थित संत जोसेफ़ स्कूल में बालदिवस के अवसर पर बच्चों के लिए शिक्षकों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से मनोरंजक एवं ज्ञानवर्धक प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना गीत के साथ हुई जिसे शिक्षकों अन्नू विल्सन, रागिनी पाठक, साजिया, सिस्टर सोफिया, सिस्टर किरण, सिस्टर गैब्रिएला, अनीता जोशी, वंदना, अनीमा, नम्रता, सिल्विया, प्रीती एवं टीम ने प्रस्तुत की, जिसमें विभिन्न धर्मग्रंथों के उद्धरणों के माध्यम से सकल जगत के कल्याण की कामना की गयी। इसके पश्चात् विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर डॉ0 विंसेंट परेरा, विद्यार्थी परिषद् के सदस्यों एवं क्लास मॉनिटर्स ने पं0 जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि द्वारा श्रद्धासुमन अर्पित किया।
कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत शिक्षक संतोष ने छात्रों को समर्पित कविता का काव्यपाठ कर किया जिसे आगे बढ़ाते हुए शिक्षिका अनीस रंजन ने ‘जहाँ गम भी न हों आँसू भी न हो’ गीत की प्रस्तुति से विद्यार्थियों के अंतर्मन पर गहरा प्रभाव डाला। एतदुपरांत कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण एकल नृत्य रहा जिसकी मोहक प्रस्तुति नृत्य शिक्षिका बॉबी कुमारी ने दी जिसे देखकर बच्चे झूमने लगे, तत्पश्चात् शिक्षक टाइटस क्रास्टा एवं शिक्षिका आराधना यादव की जोड़ी ने युगलगीत गाकर सभा का माहौल उत्साहपूर्ण बना दिया, जिसे गति प्रदान की शिक्षक अरुण मोहन ने गिटार की मनोहारिणी संगीतमय प्रस्तुति से। कार्यक्रम में छात्रों की रुचि का ध्यान रखते हुए तीन समूह नृत्य भी प्रस्तुत किए गए, जिसमें पहली प्रस्तुति शिक्षिकाओं श्रद्धा, प्रीती, साजिया, सृष्टि, अश्वथी, जोसेफिन, लीडिया एवं सीमा ने ‘सूरज की बाहों में’ की रंगारंग प्रस्तुति से बच्चों को झूमने पर विवश कर दिया तो शिक्षिकाओं सजना, अंकिता, अनीस, रोजी, आराधना, आशा, डायना, एवं शेफाली ने पंजाबी डांस तथा समूह नृत्य की तीसरी प्रस्तुति शिक्षिकाओं बॉबी, ग्रेसी, रीनू, सुनीता, अंकिता, नम्रता, सिल्विया, अनीमा की टीम ने दी जिसे छात्रों द्वारा खूब सराहा गया। कार्यक्रम की आखिरी कड़ी रही नाट्य-प्रस्तुति जिसका शीर्षक था ‘अ..इ..यो’ जिसमें शिक्षकों मायाराम, देवेंद्र, निजिन, जाकिर, श्रेयस, एंथोनी, आराधना, बॉबी, लीडिया, श्रद्धा, वंदना तथा रीनू लंगन ने मुख्य भूमिका निभाई। हास्य-व्यंग्य नाटक के माध्यम से छात्रों को मोबाइल एवं सोसल मीडिया से दूर रहने का संदेश दिया गया। नाटक का संयोजन संगीत शिक्षक टाइटस द्वारा किया गया। शिक्षक सीएस जोशी ने आज के दिन जन्म प्राप्त करने वाले छात्रों को उपहार द्वारा सम्मानित किया। साथ ही बच्चों के लिए कुछ मनोरंजक खेलों को भी आयोजित किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर डॉ0 विंसेंट परेरा ने अपने संदेश में सभी को बालदिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि नेहरू जी बच्चों को राष्ट्र का भविष्य निर्माता एवं कर्णधार मानते थे अतः हम सभी को शिक्षा-प्राप्ति के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए, जिससे जीवन में उच्चतम सफलता प्राप्त की जा सके और अपने प्रयास के द्वारा परिवार के साथ ही राष्ट्र के विकास में अपना योगदान देना चाहिए ताकि विकसित राष्ट्र का निर्माण किया जा सके।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षक डॉ० योगेंद्र तिवारी एवं रोशन प्रभु ने संयुक्त रूप से किया, जिसमें समस्त शिक्षकगण सहित शिक्षणेतर कर्मचारीगण तथा छात्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now